फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर रायपट्टी गांव निवासी संतराम का बेटा धीरज (25) शनिवार को अपने साले अतुल (14) निवासी अंबेडकरनगर को पहुंचाने उसके जा रहा था। भैसिंहपुर गांव के समीप दूसरी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में धीरज और अतुल और दूसरी बाइक पर सवार अनुराग दूबे और अभिषेक दूबे निवासी जैदपुर (गोसाईं का पुरवा), अंबेडकरनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने चारों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया।
हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने अतुल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। धीरज पहाड़पुर रायपट्टी निवासी संतराम का इकलौता बेटा था। तीन माह पूर्व ही संतराम ने बड़ी खुशी से धीरज की शादी कुरचा थाना बेवाना अंबेडकरनगर निवासी ज्ञान सागर की बेटी सोनी के साथ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें