सुल्तानपुर। सड़क हादसे में घायल पिता की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बेटे का उपचार चल रहा है। कोतवाली नगर क्षेत्र के विवेक नगर (एजूकेशन कॉलोनी) निवासी प्यारे शर्मा (55) बृहस्पतिवार को बेटे प्रमोद शर्मा (25) के साथ अपने गांव अंबेडकरनगर गए थे।
पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे कि रास्ते में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर दूबेपुर गांव के पास डेरी वाहन ने रौंद दिया था। इस हादसे में घायल पिता-पुत्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। परिवारीजन दोनों को लेकर ट्रॉमा सेंटर गए थे, जहां रात में उपचार के दौरान प्यारे शर्मा की मौत हो गई थी जबकि बेटे का उपचार चल रहा है। शुक्रवार को प्यारे शर्मा का शव जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।