फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एक और महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आई एक महिला की और मौत हो गई। महिला कई वर्षों से सांस व ब्लड प्रेशर रोग से पीड़ित चल रही थी। महिला की मौत के बाद जिले में संक्रमित मृतकों की संख्या 25 हो गई है। इसके साथ ही जिले में 65 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि 13 अगस्त को विभिन्न जगहों पर कराए गए 1092 एंटीजन किट टेस्ट में 55 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ट्रूनेट मशीन से की गई जांच में एक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। लैब से आई जांच रिपोर्ट में नौ संक्रमित पाए गए हैं। 65 नए कोरोना मरीज मिलने से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1452 हो गई है।
शहर के एमएसवी इंटर कॉलेज के निकट विवेकनगर की एक 66 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएमओ के मुताबिक, महिला कई वर्षों से सांस व ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित थी। उसका इलाज चल रहा था। महिला की मौत के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या 25 हो गई है। फरीदीपुर के कोविड केयर सेंटर में भर्ती 12 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें