फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक दिन का लक्ष्य 120, पहुंच रहे तीन गुना

Wed, 11 Feb 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 प्रधान डाकघर में आधार संशोधन के लिए खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आधार कार्ड संशोधन व नया बनवाने के लिए डाकघरों में भीड़ उमड़ रही है। एक दिन का लक्ष्य 120 फॉर्म का रखा गया है, लेकिन तीन गुना लोग पहुंच रहे हैं। इससे लोगों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को कई लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

आधार संशोधन व नया बनाने के लिए प्रधान डाकघर में दो काउंटर संचालित हैं। प्रत्येक काउंटर पर 60 फार्म का लक्ष्य रखा गया है। इसमें संशोधन व नया बनाने वाला फॉर्म भी शामिल किया गया है। संशोधन व नया बनवाने के लिए रोजाना लग रही भीड़ को देखते हुए प्रधान डाकघर पर सुबह सात से 10 बजे तक संशोधन व नया बनाने का फाॅर्म वितरित किया जा रहा है। समय की जानकारी नहीं हाेने व समय से नहीं पहुंचने वालों को दोबारा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
प्रधान डाकघर के साथ 16 शाखा डाकघरों में आधार कार्ड संशोधन व नया बनाने का कार्य चल रहा है, लेकिन बीच में कुछ समस्या होने से लोगों को जिला मुख्यालय पर स्थित प्रधान डाकघर जाना पड़ रहा है। बुधवार को दूबेपुर के दिखौली निवासी सरला 10.30 बजे पहुंची तो उन्हें फॉर्म नहीं मिला। बताया गया कि देर से आने के कारण फॉर्म नहीं मिला। माधुरी ने बताया कि फिंगर दुरुस्त कराना था, लेकिन उन्हें भी देर से पहुंचने की वजह से फाॅर्म नहीं मिला।
विज्ञापन



टीपीनगरा में तीन दिन लगाया चक्कर
सुबह साढ़े सात बजे प्रधान डाकघर पहुंचे सूरापुर निवासी गुफरान ने बताया कि संशोधन के लिए तीन दिन से टीपीनगरा शाखा डाकघर का चक्कर लगा रहे हैं। संशोधन का काम नहीं होने से प्रधान डाकघर पहुंचकर फाॅर्म लेना पड़ा। पीपरपुर निवासी छोटेलाल ने बताया कि फाॅर्म लेने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे आना पड़ा। पीपरपुर में संशोधन का कार्य नहीं हो रहा था।

समाधान का तरीका
आधार कार्ड संशोधन व नया बनाने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने डाकघर को मोबाइल किट उपलब्ध कराया है। समस्या की सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र में शिविर लगाकर संशोधन व नया बनाने की व्यवस्था है। इसकी सूचना संबंधित क्षेत्र के लोगों की ओर से कुछ पीड़ित लोगों की संख्या मिलने पर शिविर लगाकर समाधान कराया जाएगा।

16 शाखा डाकघरों में काउंटर संचालित
प्रधान डाकघर के अधीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि संशोधन व नया बनाने के लिए दो काउंटर संचालित हैं। 16 शाखा डाकघरों में भी आधार कार्ड संशोधन व नया बनाने के लिए एक काउंटर संचालित किया जा रहा है। कभी-कभी संख्या अधिक बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें