फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक दिन का मौका, नहीं तो लैप्स हो जाएगा 39.27 करोड़

Mon, 30 Mar 2026 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
41. कलेक्ट्रेट ​स्थित मुख्य कोषागार। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए बजट खर्च करने में कई विभागीय अधिकारियों के पसीने छूट गए हैं। इसके बाद भी 39.27 करोड़ रुपये लैप्स होने का अंदेशा बना है। हालांकि अभी अधिकारियों के पास एक दिन का समय बचा है। सोमवार को भी बजट खर्च दिखाने में सभी विभागों के अधिकारी देर शाम तक लगे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन है। इसके बाद खर्च नहीं होने वाला बजट लैप्स हो जाएगा। शासन की ओर से बजट नहीं खर्च होने पर दी गई कार्रवाई की चेतावनी को देखते हुए अधिकारी परेशान हो गए हैं। विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालय, लोक निर्माण, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों में बजट खर्च करने की पत्रावलियां दिन भर तैयार की जाती रहीं। आंकड़ों के मुताबिक पुलिस, पंचायतीराज, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, कृषि, वन, समाज कल्याण विभाग को चालू वित्तीय वर्ष में करीब 1519.93 करोड़ रुपये बजट विभिन्न कार्यों व योजनाओं के लिए मिला था। इसके सापेक्ष इन विभागों ने 28 मार्च तक 1480.64 करोड़ रुपये ही खर्च कर सके। इन विभागों का अभी 39.27 करोड़ रुपये व्यय नहीं हो सका है। इसे व्यय दिखाने का कार्य सोमवार को भी चलता रहा। मंगलवार तक बजट खर्च नहीं होने पर धनराशि लैप्स हो जाएगी। इसे देखते हुए कुछ अधिकारियों ने खर्च नहीं होने वाली धनराशि को शासन में समर्पित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोषागार में विभागों की ओर से पत्रावलियां भेजी जाती रहीं। मुख्य कोषाधिकारी दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए जिलाधिकारी ने दो बैंकों को मंगलवार को खोलने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारी मंगलवार तक अपने बजट की राशि खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रमुख विभागों को जारी बजट व व्यय
विभाग- बजट- व्यय धनराशि- अवशेष
पुलिस- 234.25- 229.97- 4.28
पंचायतीराज- 26.58-21.85- 4.73
स्वास्थ्य- 109.92-97.25- 12.66
बेसिक शिक्षा- 918.80- 917.29- 1.50
माध्यमिक शिक्षा- 165.43- 161.24- 4.19
कृषि विभाग- 14.17- 13.60-0.57
वन विभाग- 24.95- 24.79- 0.16
समाज कल्याण- 25.83-14.65- 11.18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें