फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अमन हत्याकांड का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दूसरा भागा

Sun, 14 Dec 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
चांदा के महारानी प​श्चिम रेलवे स्टेशन मोड़ के पास मुठभेड़ में घायल आरोपी पवन यादव को ले जाती पु
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चांदा कस्बे के साढ़ापुर निवासी अमन हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों की महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन मोड़ के पास शुक्रवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते बदमाशों ने गोली चला दी, जवाबी फायरिंग में आरोपी पवन यादव निवासी नरैनी सफीपुर के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी अजय यादव भाग निकला। घायल का मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में इलाज कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


चांदा के साढ़ापुर निवासी अमन यादव की छह दिसंबर की रात ईशीपुर गांव के पास से कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर धारदार हथियार और डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। शव को इब्राहिमपुर घाट के पास फेंक कर भाग निकले थे। सात दिसंबर सुबह अमन का शव गोमती नदी में इब्राहिमपुर घाट पर मिला था। इस मामले में नामजद 10 आरोपियों में से पांच आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात चांदा पुलिस को पता चला कि अमन हत्याकांड में शामिल नरैनी सफीपुर निवासी पवन यादव अपने साथी अजय यादव के साथ बाइक से महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन मोड़ वाले रास्ते से कहीं जाने वाला है। चांदा पुलिस ने रेलवे स्टेशन मोड़ के पास घेराबंदी की। बाइक सवार दो लोग आते दिखे तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी पवन यादव निवासी नरैनी सफीपुर के दाहिने पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

दूसरा आरोपी नरैनी सफीपुर निवासी अजय यादव भाग निकला। सात दिसंबर की रात हत्यारोपी नरैनी सफीपुर निवासी दीपक यादव को भी पुलिस ने अभियाकला के रामनगर मोड के पास से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने पर घायल होने के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें