फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने पर दोबारा नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति

Mon, 26 Oct 2015 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फेल होने पर दोबारा उस कक्षा में अध्ययनरत छात्रों को फीस प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति की रकम नहीं मिलेगी। उसी कक्षा में दोबारा आवेदन करने वाले छात्रों का आवेदन जांच के दौरान निरस्त कर दिया जाएगा। शासन ने दशमोत्तर की फीस प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश जारी किया है। समाज कल्याण विभाग ने निर्देशों के तहत प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र शासन की आंखों में धूल झोंककर फीस प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति की रकम अब नहीं पा सकेंगे। किसी कक्षा में फेल होने पर यदि दोबारा उसी कक्षा में अध्ययनरत रहते हुए छात्रों द्वारा आवेदन किया जाता है तो उन्हें दोबारा प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति की रकम नहीं मिल सकेगी। आवेदन की ऑनलाइन व्यवस्था की वजह से जांच के दौरान खामियां आसानी से पकड़ में आ जाएंगी। जांच के दौरान एक कक्षा में दोबारा आवेदन मिलने पर उसे जांच अधिकारियों द्वारा निरस्त कर दिया जाएगा।

पात्रों तक फीस प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति की रकम पहुंचाने के लिए शासन ने अपने नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश समाज कल्याण अधिकारियों को जारी कर दिया है। हालांकि दोबारा आवेदन करने वाले छात्रों के आवेदन को निरस्त करने की व्यवस्था पूर्व से ही चली आ रही है लेकिन ऑनलाइन आवेदन नहीं होने की वजह से यह पकड़ में आसानी से नहीं आ पाती थी। सूत्रों के मुताबिक तमाम छात्र फेल होने के बाद भी दोबारा उसी कक्षा में छात्रवृत्ति की रकम पा लेते थे। ऑनलाइन आवेदन की वजह से अब इसे पकड़ना आसान हो गया है। शासन का निर्देश मिलने पर समाज कल्याण विभाग में आवेदन पत्रों को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू हो गई है। समिति की संस्तुति के बाद उसे शासन के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें