फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पहले दिन पांचवीं तक के बच्चों ने दी मौखिक परीक्षा

Tue, 07 Nov 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। 1,453 प्राथमिक स्कूल, 345 उच्च प्राथमिक व 268 कंपोजिट विद्यालयों के बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। जिले में कुल 2,14,297 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन



सोमवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक हुई। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। दूसरी पाली में साढ़े 12 से ढाई बजे तक परीक्षा हुई। प्राथमिक विद्यालयों में मौखिक परीक्षा के लिए बच्चों की उपस्थिति कम रही।


कई प्राथमिक विद्यालयों में तकरीबन 50 फीसदी बच्चे गैरहाजिररहे। कक्षा छह से आठ तक प्रथम पाली में बालकों की कृषि, बालिकाओं की गृहशिल्प व द्वितीय पाली में खेल-कूद व शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई। 10 नवंबर तक ये परीक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन


दोस्तपुर के प्राथमिक विद्यालय बनकटवा में 55 के सापेक्ष 28 बच्चों ने मौखिक परीक्षा दी। प्राथमिक विद्यालय पुरानी संगत में 100 के सापेक्ष 71, प्राथमिक विद्यालय गढ़ऊपुर में 51 के सापेक्ष 42 बच्चे, कंपोजिट विद्यालय पिकौरा में 207 के सापेक्ष 200, प्राथमिक विद्यालय खतेसरपुर में 42 के सापेक्ष 21 व प्राथमिक विद्यालय पूरे अहिरन में 104 के सापेक्ष 91 बच्चों ने मौखिक परीक्षा दी।

वहीं भदैंया के प्राथमिक विद्यालय जूड़ापट्टी में 109 के सापेक्ष 96, प्राथमिक विद्यालय सराय प्रथम में 65 के सापेक्ष 59, प्राथमिक विद्यालय केशपट्टी में 120 के सापेक्ष 111, प्राथमिक विद्यालय कल्याण में 95 के सापेक्ष 89 व प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर में 64 के सापेक्ष 49 बच्चों ने मौखिक परीक्षा दी। जिला समन्वयक अपेक्षा त्रिपाठी ने बताया कि लंभुआ क्षेत्र में 15,411 के सापेक्ष 12,560 बच्चों ने परीक्षा दी।



आज इन विषयों की होंगी परीक्षाएं
मंगलवार को पहली पाली में कक्षा दो व तीन की गणित, कक्षा चार, पांच व छह की हिंदी, कक्षा सात व आठ की विज्ञान की परीक्षाएं होगी। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों की संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें