फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुलिस आश्वासन पर माने परिजन व्यापारी का किया अंतिम संस्कार

Mon, 01 Dec 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
परिजनों को समझाती पुलिस। 
विज्ञापन
भदैंया। उंचहरा, पाठक का पुरवा बाग में शनिवार सुबह भपटा निवासी व्यापारी शिव कुमार गुप्ता का शव पड़ा मिला। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। रविवार सुबह परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। सीओ लंभुआ सुनील कुमार सिंह ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए।
विज्ञापन


शिवकुमार गुप्ता हनुमानगंज के असई चौराहे पर मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया था। वह अपनी बाइक लेकर घर से निकल गए थे। शनिवार सुबह उनका शव उंचहरा, पाठक का पुरवा गांव के बीच बाग में पड़ा मिला था। शव से करीब 20 मीटर की दूरी पर उनकी बाइक भी मिली थी। उनका मोबाइल भी पुलिस को मिल गया था।

मृतक का बड़ा पुत्र सुमित दिल्ली से रविवार सुबह हनुमानगंज के असई चौराहे स्थित घर पहुंचा। उसके पहुंचने के बाद परिजनों ने सुबह करीब सात बजे शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने शिव कुमार की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। कोतवाली देहात के साथ ही लंभुआ व चांदा थाने की पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। सीओ लंभुआ एसके सिंह परिजनों के पास पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। परिजनों ने सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की। सीओ लंभुआ ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तीन घंटे बाद करीब 10 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
भपटा गांव में मृतक का शव दफनाया गया। सीओ लंभुआ ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल पता की जा रही है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें