फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घर बैठे ऑनलाइन बनें मतदाता, नहीं लगाने होंगे चक्कर

Wed, 04 Nov 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू की है। अब मतदाताओं को नाम दर्ज कराने के लिए बीएलओ या पंजीकरण केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

एसआईआर के बाद शुरू हुए इस अभियान में, 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बनने के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। पात्र आवेदक आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर फॉर्म-6 भरकर घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन सुविधा से आवेदन की स्थिति भी देखी जा सकेगी, जिससे कार्यालयों की दौड़-भाग से बचा जा सकेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रत्नप्रिया ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर कार्य कर रहे हैं, साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण भी उपलब्ध है।

मतदाता बनने के लिए आवेदक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर से पंजीकरण या लॉगिन करें। पहली बार नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 चुनें और नाम, जन्मतिथि, लिंग, माता-पिता या पति-पत्नी का विवरण तथा पूरा पता भरें। पासपोर्ट आकार का फोटो और आयु व निवास संबंधी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें, संदर्भ संख्या सुरक्षित रखें और पोर्टल पर आवेदन की स्थिति देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें