फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केएनआईटी के समागम में मिले पुरातन छात्र

Sun, 11 Feb 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केएनआईटी में शनिवार को 1998 बैच के पुरातन विद्यार्थियों का समागम संस्थान परिसर स्थित एल्युमिनी पार्क में हुआ। इसमें 66 पुरातन विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निदेशक प्रो. राजीव कुमार उपाध्याय ने पुरातन विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश महेश्वरी, प्रो. अवधेश कुमार, प्रो. एचके मिश्रा, प्रो. हर्ष विक्रम सिंह, प्रो. वाईके चैहान, प्रो. एसपी कुटार, प्रो. समीर श्रीवास्तव, प्रो. आरके सिंह, प्रो. अजय शेखर पांडेय व प्रो. डीएल गुप्ता ने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नए निर्माण कार्यों, नई प्रयोगशाला की स्थापना एवं आधुनिकीकरण पर चर्चा हुई।

केएनआईटी को सर्वश्रेष्ठ संस्थान बनाने के लिए किए गए प्रयासों की छात्रों ने सराहना की। इस अवसर पर पुरातन विद्यार्थी शरद वासने, मोना जैन, मनीष जैन, संजू प्रसाद, आलोक कुमार, अंजन केशरी, दयाशंकर, अरविंद कुमार व डीएल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सभी विभागध्यक्ष व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डाॅ. बिपिन प्रजापति की अगुवाई में कार्यक्रम हुए। प्रो. सुजीत कुमार अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें