फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बरौंसा ने रतन सिरापुर को हराया

Sun, 11 Feb 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के मिश्रौली चौराहे के पास स्थित खेल मैदान में शनिवार को श्रीराम क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें कुल 18 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच बरौंसा व रतन सिरापुर के बीच हुआ। बरौंसा ने रतन सिरापुर को 45 रनों से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार चतुर्वेदी ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच बरौंसा और रतन सिरापुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रतन सिरापुर ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बरौंसा की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 120 रनों का लंबा स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रतन सिरापुर की टीम 10 ओवरों में 75 रना बनाकर ऑल आउट हो गई। बरौंसा की टीम ने 45 रन से उद्घाटन मैच जीत लिया। बरौंसा टीम के खिलाड़ी अवेश सिंह ने 30 रनों की पारी खेली और दो विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डॉ. महिमा शंकर द्विवेदी, जितेंद्र पांडेय, प्रधान राजमणि मिश्र, संपूर्णानंद मिश्र, एजाज अहमद, बालमुकुंद मिश्र, अमर मिश्र व राजकुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें