मोतिगरपुर। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने सोमवार को विद्युत निगम के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को समय से न बदले जाने और बिजली आपूर्ति में दिक्कतों पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
बैठक में कादीपुर, दियरा और मोतिगरपुर उपकेंद्रों की बिजली व्यवस्था की समीक्षा हुई। ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने अवर अभियंता मोहम्मद अरशद की कार्यशैली पर सवाल उठाए। विधायक ने अवर अभियंता को कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी।
अहदा निवासी शेष नारायण मिश्र ने छह दिन से खराब ट्रांसफार्मर को अभी तक न बदले जाने की शिकायत की। इस पर विधायक ने अधिशासी अभियंता संजय यादव को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जर्जर तारों को बदलने, खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर बदलवाने और क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।
विधायक ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। बैठक में विद्युत निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।