फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा एजेंट नजर आए जिले के अफसर

Tue, 15 Mar 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित समाजवादी विकास दिवस में जिला स्तरीय अफसर सपा के एजेंट बने नजर आए। सपा नेताओं की मौजूदगी में अफसरों ने जहां मौजूदा सरकार के कामकाज को तत्कालीन सरकार के मुकाबले बेहतर बताया, वहीं जिलाधिकारी इन अफसरों से कई कदम आगे बढ़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में जब वे अमेठी के सीडीओ थे, तब जिले के किसानों को उर्वरक के लिए पुलिस की लाठियां खानी पड़ती थीं। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित गौरीगंज ब्लॉक के अलावा जगदीशपुर, तिलोई, बहादुरपुर, जामों, भेंटुआ व अमेठी में समाजवादी विकास दिवस का आयोजन हुआ।

सरकारी आयोजन होने के बावजूद जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम सरकारी से ज्यादा समाजवादी नजर आया। इसे शासन का दबाव कहें या कुछ और कि कार्यक्रम में मौजूद तमाम अफसर सपा के एजेंट बने नजर आए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद अफसरों ने मौजूदा सरकार की उपलब्धियां ही नहीं गिनाई, बल्कि योजनाओं का बसपा सरकार से तुलनात्मक ब्यौरा भी पेश किया। अन्य अफसरों व सपा नेताओं से एक कदम आगे बढ़ते हुए कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने कहा कि बसपा सरकार में जब वे अमेठी के सीडीओ थे।

तब जिले के किसानों को उर्वरक के लिए न सिर्फ भटकना पड़ता था, बल्कि इसके लिए उन्हें पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ती थीं। स्थानीय विधायक राकेश प्रताप सिंह ने डीएम के भाषण का उल्लेख करते हुए सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सपा एमएलसी आनंद सिंह भदौरिया, अध्यक्षता कर रहे पंचायतीराज विभाग के प्रमुख सचिव चंचल तिवारी व एसपी हीरालाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक कृषि डॉ. अजय कृष्ण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें