फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मइया से मांगा आशीर्वाद

Tue, 28 Oct 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सीताकुंड ​स्थित गोमती नदी में अर्घ्य देतीं महिलाएं
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। महिलाओं ने वेदी पर पूजन करने के बाद गोमती नदी में सूर्य को अर्घ्य देकर छठ माता से खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

मंगलवार भोर से स्नान ध्यान के बाद लोगों का हुजूम आदि गंगा गोमती नदी के किनारे सीताकुंड घाट पर जुटा। घाट का वातावरण छठी मइया के गीतों से गूंजता रहा। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने दान पुण्य किया। घर पहुंचकर चौखट की पूजा करने के बाद व्रत का पारण किया। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने डाला छठ पर्व के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन का आभार जताया। व्रतधारी महिलाओं ने वेदी पूजन के समय परिवारीजनों के साथ खूब सेल्फी ली। हर कोई सीताकुंड घाट पर उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़ अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया।

सामाजिक संगठनों ने किया भंडारे का आयोजन
छठ महापर्व पर कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने सीताकुंड घाट पर शिविर लगाया था। मारवाड़ी युवा मंच ने चाय वितरण, स्वर्णकार समाज ने छोला वितरण, गोमती मित्र मंडल और मां कामाख्या दल की ओर से भंडारे की व्यवस्था की गई थी। यहां आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद का लुत्फ उठाया। लायंस क्लब पारिजात संस्था की महिलाओं ने श्रद्धालुओं को फल के साथ चाय और बिस्कुट का वितरण किया।
विज्ञापन



मकरीकुंड सरोवर में महिलाओं ने सूर्य को दिया अर्घ्य
सुल्तानपुर। ग्रामीण अंचल में भी लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम रही। विजेथुआ महावीरन धाम के मकरीकुंड सरोवर में महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। दोस्तपुर नगर पंचायत स्थित मंजूषा नदी के किनारे पक्के सगरा में मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं गाजे-बाजे संग पहुंची।
वेदी पूजा के बाद सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। भदैंया के बरुई में गोमती नदी के तट पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। भदैंया के बरुई घाट पर श्रद्धालुओं की आस्था बारिश पर भारी पड़ी। बारिश में भीगते हुए पहुंचीं महिलाओं ने गोमती नदी में कमर भर पानी में अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें