फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को अधिवक्ता सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार कौंसिल ऑफ उप्र के सह अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी थे। उन्होंने नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

कहा, वे कादीपुर के अधिवक्ताओं के लिए हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैैं। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र मिश्र नगरहा ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त कर कहा, कादीपुर में फौजदारी कोर्ट स्थापित कराने के लिए पैरवी की जाएगी। विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल के सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि कादीपुर उनका घर है।
बार कौंसिल की ओर से वकीलों के लिए 10 करोड़ 58 लाख रुपए जारी किए गए हैं। इसमें सुल्तानपुर का भी हिस्सा अलग किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश सिंह राजा, सचिव दुर्गा प्रताप सिंह रिंकू सहित कार्यकारिणी के सदस्यों को कादीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम ने की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय भान सिंह मुन्ना, विजय शंकर पांडेय, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लाल शंकर सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, हाजी अब्दुल रशीद, जयशंकर तिवारी, भुनेश्वरी दत्त त्रिपाठी, दयाराम पांडेय, बृज कुमार सिंह ,रन बहादुर सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार पांडेय व राघवराम समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें