फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

Mon, 31 Jul 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण, छात्र जागरूकता कार्यक्रम एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



संस्थान के एनएसएस इकाइयों के सभी कार्यक्रम अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को सदैव सड़क यातायात नियम का पालन करने की शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं को हमेशा सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए वैचारिक टिप्स दिए गए। सड़क सुरक्षा पर केंद्रित स्लोगन प्रतियोगिता में सुरभि, आयुषि, निधि, छवि, प्रिंस, हर्षिल, प्रवीण, अनमोल व आदित्य ने भाग लिया।


प्रतियोगिता में छवि मिश्रा व अनमोल सिंह को क्रमश: प्रथम व द्वितीय विजेता घोषित किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने दोपहिया वाहन का प्रयोग करने वाले विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर रोड सेफ्टी क्लब एवं मास्टर ट्रेनर डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह, डॉ. आरपी मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें