फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कस्तूरबा विद्यालयों में तैयार होगी खिलाड़ियों की नर्सरी

Fri, 21 Mar 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में अब एक स्कूल-एक खेल योजना के तहत खिलाड़ियों की नई पौध तैयार होगी। हर स्कूल का अपना अलग खेल होगा। जिसमें बालिकाएं दक्षता हासिल करेंगी। खेल सुविधाएं बढ़ाने के साथ साथ खेल का प्रशिक्षण देने के लिए शिक्षिका को नामित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। जिसमें बालिकाएं छठवीं से आठवीं तक पढ़ाई करती हैं। शासन की ओर से छात्राओं की खेल प्रतिभा को निखारने और मुकाम तक पहुंचाने के लिए एक कस्तूरबा एक खेल योजना शुरू की गई है। छात्राएं खेल का अभ्यास करेंगी। नए सत्र से खेल के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। प्रत्येक विद्यालय में एक खेल को प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना के तहत यहां बालिकाओं की अभिरुचि और उनके खेल का परीक्षण होगा।

प्रतियोगिताओं से परखी जाएगी प्रतिभा
विद्यालय की बालिकाओं के बीच पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित हाेंगी। फिर मंडल व राज्य स्तर पर आयोजन किया जाएगा। अभी तक इनकी खेल गतिविधि परिषदीय स्कूलों के साथ हुआ करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सत्र से होगा संचालन
बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि योजना के बावत सभी स्कूलों में खेल गतिविधि बढ़ाई जाएगी। नए सत्र से इसका संचालन विधिवत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें