फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ड्यूटी से नदारद नर्स, दो घंटे तड़पती रही गर्भवती

Thu, 22 Jan 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कादीपुर में स्टाफ नर्स के ड्यूटी से नदारद रहने से एक गर्भवती को करीब दो घंटे असहनीय पीड़ा झेलनी पड़ी। अधीक्षक की फटकार के बाद ड्यूटी पर लौटी नर्स ने गर्भवती का सामान्य प्रसव कराया। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी ने सीएचसी अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार की 28 वर्षीय पत्नी शीतल को बुधवार शाम लगभग 6:30 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी कादीपुर लाया गया था। आरोप है कि उस समय ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स रेनू अनुपस्थित थीं। गर्भवती दर्द से कराह रही थी, लेकिन कोई उसकी सुध लेने वाला नहीं था। परिजनों ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र पटेल को घटना की सूचना दी। अधीक्षक ने स्टाफ नर्स रेनू को फोन पर फटकार लगाई। इसके बाद नर्स ड्यूटी पर लौटी और प्रसूता का सामान्य प्रसव कराया जा सका। सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि स्टाफ नर्स की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें