फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सुविधा के पहले बढ़ेगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। ट्रैक दोहरीकरण व विद्युतीकरण के साथ नए भवन व प्लेटफार्म के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने संचालन विभाग से 15 दिन का ब्लॉक मांगा है। ब्लॉक के दौरान ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म संख्या दो से किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर इन दिनों रेल विकास निगम की ओर से नए भवन व प्लेटफार्म का निर्माण कराने के साथ ही ट्रैक के दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य करवा रहा है।
ट्रैक दोहरीकरण के लिए ट्रैक बिछाने व प्लेटफार्म निर्माण के लिए मौजूदा प्लेटफार्म नंबर एक को तोड़ा जाना है। कार्य पूरा हो सके इसके लिए कार्यदायी संस्था ने संचालन विभाग से प्लेटफार्म संख्या एक की ओर नया ट्रैक बिछाने के साथ प्लेटफार्म को उच्चीकृत करने के लिए ट्रेन का संचालन प्लेटफार्म एक पर नहीं करने का अनुरोध करते हुए ब्लॉक की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक के दौरान यात्रियों को प्लेटफॉर्म संख्या एक से दो पर जाने में ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़े इसके लिए कार्यदायी संस्था पुराने फ्लाईओवर की मरम्मत के साथ प्लेटफार्म संख्या दो की बैरिकेडिंग करवा रही है।
संचालन विभाग ने पुल की मरम्मत व सुरक्षा का प्रबंध पूरा होने के बाद ब्लॉक आदेश जारी करने को कहा है। संचालन विभाग का ब्लॉक आदेश जारी होने के बाद ट्रेनों का संचालन सिर्फ प्लेटफार्म संख्या दो से होगा। इस वजह से ट्रेनों की क्रॉसिंग स्टेशन पर नहीं हो सकेगी वहीं यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने कार्यदायी संस्था की ओर से ब्लॉक मांगने की पुष्टि की है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि पुल मरम्मत के साथ अन्य यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा का प्रबंध किया जा रहा है। व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद ब्लॉक आदेश जारी होगा। ब्लॉक के दौरान यात्रियों को छांव, प्रसाधन व पेयजल समेत कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें