फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जुकाम-बुखार व खांसी के मरीजों की बढ़ी तादाद

Mon, 02 Dec 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मरीज की जांच करते चिकित्सक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम परिवर्तन के कारण होने वाले जुकाम-बुखार व खांसी की बीमारी से लोग परेशान हैं। रविवार को 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में इन बीमारियों से परेशान लोगों की भीड़ देखने को मिली। चिकित्सकों ने लोगों को बीमारियों से बचने के तरीके सुझाए और ठंड से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

मेले में 63 चिकित्सकों और 253 पैरामेडिकल स्टाफ ने लोगों का इलाज किया और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की। एक ही दिन में 2262 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 1027 पुरुष, 981 महिला और 254 बच्चे शामिल हैं। चार गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजेथुआ में मरीजों की तादाद ज्यादा दिखी। डाॅ. प्रकाश त्रिपाठी, फार्मासिस्ट प्रमोद यादव, एलटी प्रदीप यादव, एएनएम रेखा ने मरीजों का उपचार कर दवाएं दी। कमरावां से आईं ज्योति ने बताया कि वह चर्मरोग से परेशान हैं। जांच कर दवा दी गई है। खालिसपुर से आए बजरंगी ने बताया कि दो दिनों से वह खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। जांच के बाद डॉक्टर ने दवा दी है।
विज्ञापन

तवक्कलपुर नगरा से आए जतिन की मां ने बताया कि उनके बेटे को बुखार और खांसी की बीमारी है। दवा ले लिया है, जांच भी की गई। सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि मौसम परिवर्तन से जुकाम बुखार व खांसी की समस्या आ रही है। डॉक्टरों को पहले ही बताया गया है कि दवा के साथ ही बचाव के उपाय जरूर मरीज व परिवारजनों को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें