फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अब रोडवेज बस से भी ले जा सकेंगे बरात

Tue, 24 Nov 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शादी समारोह में बरातियों को ले जाने के लिए अब निजी वाहनों की लंबी कतार लगाने की जरूरत नहीं होगी। परिवहन निगम ने बरात और दूसरे निजी आयोजनों के लिए रोडवेज बसों की बुकिंग शुरू कर दी है। आयोजक एक साथ बरातियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसें आरक्षित करा सकेंगे। इसके लिए 69.52 रुपये प्रति किमी की दर से किराया निर्धारित किया गया है। एक बस अधिकतम 400 किमी की यात्रा और 24 घंटे तक के लिए बुक कराई जा सकेगी। हालांकि अभी रोडवेज को एक भी बुकिंग नहीं मिली है।
विज्ञापन



रोडवेज बस बुक कराने के लिए आयोजकों को यात्रा की तारीख से सात दिन पहले संबंधित डिपो में आवेदन करना होगा। इसमें यात्रा की तारीख, गंतव्य और बसों की संख्या बतानी होगी। निर्धारित दर के हिसाब से 400 किमी तक बस का किराया 27,808 रुपये आएगा। इससे अधिक दूरी पर बस का संचालन कराने के लिए 74 रुपये प्रति किमी की दर से अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि किराये का निर्धारण यात्रा की वास्तविक दूरी और अवधि के आधार पर होगा। बुकिंग के समय कुल किराये का 25 प्रतिशत हिस्सा टूट-फूट से होने वाले नुकसान की गारंटी के रूप में जमा कराना होगा।
विज्ञापन




शादी के अलावा दूसरे आयोजनों में भी होगी बुकिंग
रोडवेज बसों की सुविधा केवल बरात तक सीमित नहीं रहेगी। निजी आयोजनों के लिए भी बसें आरक्षित कराई जा सकेंगी। एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि इसके लिए आयोजकों को संबंधित डिपो में पहले से आवेदन करना होगा। बसों की उपलब्धता और निगम की निर्धारित शर्तों के अनुसार बुकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें