फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बारिश करने लगी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को भी दिन भर रुक-रुककर बारिश जारी रही। बारिश होने से खेतों में रौनक लौट आई है। किसानों ने अगेती धान की रोपाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पशुओं के रहे चारे के लिए बोई गई चरी समेत जायद की अन्य फसलों में हरियाली आ गई है। उधर, जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
शहर के पयागीपुर चौराहा, दरियापुर मोहल्ला समेत कई जगहों पर जलभराव हो जाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक 30.0 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई है। विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में मध्यम बादल छाए रहने व हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह के समय से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब सात बजे रुक-रुककर बारिश शुरू हो गई। दिन भर रुक-रुककर बारिश जारी रही।
बारिश से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी शहर के पयागीपुर चौराहा, दरियापुर मोहल्ला समेत कई जगहों पर एकट्ठा हो गया है।
जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही है। बारिश से खेतों में रौनक लौट आई है। किसानों ने अगेती धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है।
इसके अलावा पशुओं के हरे चारे के लिए बोई गई चरी समेत जायद की अन्य फसलों में हरियाली आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 30.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में मध्यम बादल छाए रहने व हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 92-78 फीसदी रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 2.0 किमी/घंटे रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें