फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर के बारे में राष्टीय मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डबल मर्डर के मामले में मृतक के भाई की ओर से लगाए गए आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस से जवाब मांगा है। मामला कोतवाली नगर के रामनगर कोट गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन

गांव निवासी शारदा प्रसाद उर्फ राजाबाबू सिंह और उनके सहयोगी धनंजय यादव की नौ अगस्त 2018 को क्षेत्र के कबरी गांव में हत्या कर दी गई थी। मृतक शारदा प्रसाद उर्फ राजाबाबू सिंह के भाई महेंद्र प्रताप सिंह ने कबरी ग्राम प्रधान जेपी निषाद समेत आठ नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
मामले की विवेचना पूरी करके पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। 16 अक्तूबर 2019 को सीजेएम ने वादी मुकदमा महेंद्र प्रताप सिंह के विरोध करने पर पुलिस की फाइनल रिपोर्ट रद करके अग्रिम विवेचना करने का आदेश दिया था। वादी मुकदमा महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार से की थी। आयोग ने मामले में पुलिस से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें