फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सऊदी अरब गए पति से नहीं हो रहा संपर्क, पत्नी ने लगाई गुहार

Wed, 24 Sep 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हलियापुर के नरगेशवा गांव की महिला डेढ़ वर्ष पहले सऊदी अरब गए अपने पति की खोज-खबर के लिए दर-दर भटक रही है। अनहोनी की आशंका से परेशान महिला ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गांव की संगीता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि सऊदी अरब में काम करने वाले अयोध्या जिले के संजय ने उनके पति लल्लन से वहां का वीजा और पासपोर्ट बनवाने के लिए दो लाख रुपये लिए थे। इसके बाद 17 सितंबर 2024 को संजय ने उन्हें सऊदी अरब बुला लिया। कुछ दिन बाद संजय सऊदी अरब से अयोध्या लौट आया। संजय के आने के बाद उनके पति का न कोई फोन आया, और न ही कहीं पता चला।
पिछली 20 फरवरी को उनके पति के साथ सऊदी अरब गए एक अन्य युवक आशीष का फोन आया। बताया कि सऊदी अरब में लल्लन का एक्सीडेंट हो गया है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। तब से न पति का कुछ पता चला, न ही एक्सीडेंट की सूचना देने वाले आशीष से बात हो पाई। वह संजय को फोन कर पति के बारे में पूछती हैं, तो वह धमकी देते हैं। पिछली 28 जून को हलियापुर थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें