फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करौंदिया फ्लाईओवर की साइड  रोड नहीं बनने से बढ़ी परेशानी

Thu, 08 Sep 2016 10:28 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को चलने में दिक्कत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करौंदिया फ्लाईओवर के निर्माण से दूर-दराज के लोगों का यातायात सुगम हुआ लेकिन स्थानीय लोगों का आवागमन दूभर हो गया है। फ्लाईओवर की साइड रोड न बनने से आसपास के मोहल्लों में रहने वाली तकरीबन 25 हजार की आबादी को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। सेतु निगम व नगर पालिका की ओर से नागरिकों की समस्या को दरकिनार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


करौंदिया फ्लाईओवर का निर्माण हुए एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा होनेे के बाद दूर-दराज जाने वालेे लोगों का आवागमन सुगम हो गया लेकिन स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। करौंदिया फ्लाईओवर के साइड में बने रास्ते आज तक नहीं बन सके हैं।

फ्लाईओवर के दोनों छोर से गुजरे रास्ते पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। बरसात के मौसम में यहां जलभराव हो जाता है। यही हाल करौंदिया क्रॉसिंग के उस पार का है। यादनगर, शंकरपुरम, चुनहा से फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने वाले स्थानीय लोगों को काफी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। मौजूदा समय में करौंदिया, निरालानगर, शंकरपुरम, यादनगर, चुनहा समेत आसपास के इलाके की करीब 25 हजार आबादी आवागमन की दुश्वारियां झेल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें