सुल्तानपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार इस बार 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। त्योहार की खास बात यह है कि राखी बांधने के समय भद्रा का साया नहीं रहेगा। ऐसे में बहनों को भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए शुभ समय मिलेगा।
कथा प्रवाचक बृजेशाचार्य महाराज ने बताया कि पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 8:31 बजे शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह 9:18 बजे तक रहेगी। बताया कि राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:41 से 10:30 बजे तक, फिर 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 12 बजे से शाम 6:19 बजे तक रहेगा। शुभ मुहूर्त में भाई-बहन तिलक-अक्षत लगाकर राखी बांधेंगे। बहन भाई की सुख-समृद्धि व लंबी उम्र की कामना करेगी, जबकि भाई आजीवन उसकी रक्षा का संकल्प लेगा।