फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड शबाब पर, अलाव जले न कंबल बंटे

Tue, 06 Dec 2016 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बढ़ी सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे और पछुआ हवा की जुगलबंदी से ठंड शबाब पर पहुंच गई है। कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।  अब तक ठंड से बचाव की प्रशासनिक तैयारियां मुकम्मल नहीं हो सकी हैं। सार्वजनिक स्थलों पर न अलाव जलाए गए हैं न ही गरीबों को कंबल वितरित किया जा सका है। गरीब और असहाय कागज जलाकर ठंड दूर करने की जद्दोजहद में लगे हैं। 
विज्ञापन



 बीते एक सप्ताह से ठंड ने जोर पकड़ लिया है। गलन भरी सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रशासनिक स्तर पर अब तक अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। न ही गरीबों को कंबल बांटे गए हैं। गरीबों की सुविधा के लिए बनाए गए रैन बसेरों की दशा भी ठीक नहीं है।

वहां भी कंबल और बिस्तर का इंतजाम नहीं किया गया है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों के बिस्तर और कंबल की व्यवस्था भी औपचारिकता तक सीमित है। हालत यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अभी तक अलाव के लिए स्थान तक नहीं चिह्नित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें