वाटर कूलर का उद्घाटन करते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को सांसद निधि से श्मशान घाट और पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगवाई गई हाईमास्ट लाइट व वाटर कूलर का उद्घाटन किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने गोरखपुर में किशोर की मौत के मामले में कहा कि 14 वर्षीय बच्चे की मौत पर राजनीति करने के बजाय उसके परिवार की मदद और दुख में साथ खड़े होने की जरूरत है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। आजम खान को जमानत मिलने पर ईडी को सरकार की कठपुतली बताते हुए निशाना साधा। ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर कहा कि चुनाव में किसे फायदा होगा, यह जनता तय करेगी। 2027 में गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का फैसला अरविंद केजरीवाल करेंगे। वहीं, ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि उनके बयानों को अब लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।