फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केजरीवाल, कुमार विश्वास, संजय सिंह व वर्तिका सिंह के केस में सुनवाई नहीं

Tue, 06 Aug 2024 03:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की एमपी-एमएलए की विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कवि कुमार विश्वास, आप सांसद संजय सिंह व शूटर वर्तिका सिंह के खिलाफ विचाराधीन मुकदमों में सोमवार को सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन


केजरीवाल व कुमार विश्वास पर वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में जगदीशपुर थाने में दो केस दर्ज हुए थे। केजरीवाल व कुमार विश्वास की याचिका पर सुप्रीमकोर्ट ने मुकदमों की कार्रवाई पर रोक लगा रखी है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह पर अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति इरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने मुसाफिरखाना कोतवाली में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि वर्तिका ने स्मृति इरानी के फर्जी लेटर पैड का प्रयोग किया था। सर्वोच्च न्यायालय ने वर्तिका की याचिका पर कार्रवाई पर रोक लगा रखी है। अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।

उधर, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ विचाराधीन केस में भी सोमवार को सुनवाई नहीं हुई। मामले में अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी। संजय सिंह के खिलाफ पुलिस ने 13 अप्रैल 2021 को बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में बिना अनुमति सभा करने के आरोप में आचार संहिता का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें