फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बुजुर्ग महिला के हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बंधुआकला। लंगड़ी निवासी बुजुर्ग महिला विमलेश सिंह की नौ मई की रात उनके घर में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के सात दिन बाद भी पुलिस हत्याआरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। परिजनों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

विमलेश सिंह के पति चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि उनके दोनों पुत्र पंजाब में रहते हैं। अपना इलाज कराने के लिए पंजाब गए थे। उनकी पत्नी विमलेश घर में अकेले थी। नौ मई की रात विमलेश का फोन उठना बंद हो गया था। बाद में पता चला कि उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस के आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया, लेकिन हत्यारोपी के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। उनकी पत्नी की हत्या के कारणों के बारे में भी पुलिस कुछ नहीं बता रही है। पहले पुलिस ने गांव के कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस ने दावा किया था कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश हो रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन

इनसेट-
पिता ने लगाया पॉलीटेक्निक के छात्र की हत्या का आरोप
भदैंया। कोतवाली देहात के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज केनौरा के छात्र सचिन वर्मा की गत 10 मई (रविवार) की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बारे में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता कालू राम का पुरवा, बेल्हा, लालगंज प्रतापगढ़ निवासी राजेंद्र वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है।
पिता के मुताबिक उनका पुत्र निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गत 10 मई की रात उसका शव हॉस्टल से कुछ दूरी पर पेड़ से गमछे के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। राजेंद्र वर्मा के मुताबिक उनके पुत्र के कमरे में कुछ अन्य छात्र भी रहते थे। आरोप है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। कहा है कि उनके पुत्र के साथी छात्रों से पुलिस पूछताछ करें तो उसकी मौत की असली वजह पता चल जाएगी। उन्होंने प्रकरण की जांच करने की मांग की है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें