फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 57 मतदेय स्थलों पर नहीं चहारदीवारी, अतिरिक्त पुलिस होगी तैनात

Sat, 04 May 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। लोकसभा चुनाव में 417 मतदेय स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकतर मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय ही बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों की पुख्ता सुरक्षा में चहारदीवारी विहीन 57 मतदेय स्थल आड़े आ रहे हैं। इन मतदेय स्थलों पर मतदान के दिन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन




उपजिलाधिकारी दीपक वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। अराजकतत्वों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। 57 मतदेय स्थल ऐसे चिह्नित किए हैं, जहां चहारदीवारी नहीं हैं। ऐसे 17 मतदेय स्थल भदैंया विकास खंड में, सर्वाधिक 24 मतदेय स्थल लंभुआ विकास खंड में तो 16 मतदेय स्थल प्रतापपुर कमैचा विकास खंड में हैं। भदैंया के 17 मतदेय स्थल में प्रावि छतौना, उप्रावि छतौना, प्रावि दहलवा, कुछमुछ, बेलाशंकरपुर, बेलामोहन अतिरिक्त उत्तरी कक्ष, पंचायत भवन सलाहपुर, प्रावि अभियाकलां, बरई का पूरा विकवाजितपुर, उप्रावि हनुमानगंज के दो मतदेय स्थल, उप्रावि ज़ुड़ारा, रामगढ़, पंचायत भवन रुदौली, प्रावि जमुवावा पश्चिम, पंचायत भवन रामपुर व प्रावि अशरफपुर शामिल हैं।


लंभुआ के कंपोजिट विद्यालय कैथापुर बेलडाड़ी, प्रावि तरही, कलपी, रानीपुर, दहेवगोपालपट्टी, लाल का पूरा (मझुई), जफरापुर, पठखौली, सैतापुर सराय, पथरा, कंपोजिट विद्यालय खुदौली, जैतपुर भिटार, प्रावि नारायनपुर, कंपोजिट विद्यालय जाटूपूर, शंकरपुर, जूनियर हाईस्कूल बेदूपारा, प्रावि पंडित का पूरा वेदूपारा, नरहरपुर, गजापुर, हथौड़ा, महादेवा, बेनीपुर, डडारी मतदेय स्थल शामिल हैं।
विज्ञापन


उधर, प्रतापपुर कमैचा के प्रावि भेरौरा, रिखपुर, बरुआउत्तरी, गोलवा छापर, फुटेला, उप्रावि धौरहरा, प्रावि नौगरही, शाहपुर, साढ़ापुर, अधियारी, पठखौली हरेसर, सिंहौली, उप्रावि कोइरीपुर, कन्या क्रमोत्तर विद्यालय आर्यनगर कोइरीपुर, प्रावि छतौना खुर्द, आदर्श विद्यालय जूनियर हाईस्कूल मल्हीपुर चहारदीवारी विहीन हैं। एसडीएम दीपक वर्मा ने बताया कि मतदान के दिन इन मतदेय स्थलों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी, ताकि मतदान की समय सीमा खत्म होने तक उन लोगों की निगरानी की जा सके, जो लाइन में लगे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें