फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निर्मल कश्यप हत्याकांड में आरोपी बहन को नहीं मिली जमानत

Sat, 06 Dec 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भूमि विवाद में हुई निर्मल कश्यप की हत्या के मामले में जेल गई मृतक की बहन सतना कश्यप की जमानत अर्जी पर शनिवार को जिला जज सुनील कुमार की अदालत में बहस हुई। अदालत ने आरोपी महिला की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

अमेठी जिले के संग्रामपुर थाने के टीकरमाफी के रहने वाले धर्मराज कश्यप ने पिछली 23 अक्तूबर की घटना बताते हुए अमेठी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक उनके बड़े भाई निर्मल कश्यप मजदूरी के लिए गए थे। तभी आरोपियों ने गुंगवाछ गांव के पास उनकी हत्या कर दी। इस मामले में मृतक की बहन सतना, सह आरोपी शोभा, हुबलाल, रवि कश्यप व पीपरपुर थाने के मठकनैगिर निवासी आरोपी अरुण यादव व अन्य की संलिप्तता सामने आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें