फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए नौ खिलाड़ियों का चयन

Fri, 23 Oct 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रादेशिक सीनियर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल में नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय चयन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि चयन क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या के निर्देश पर किया गया। चयनित खिलाड़ियों को शुक्रवार को अयोध्या पहुंचना होगा। मंडल स्तरीय चयन दोपहर 02:00 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर अयोध्या में होगा। चयनित खिलाड़ियों में अरमान हुसैन, फैजयार, शिवा तिवारी, आदर्श पटेल, अथर्व सिंह, श्लोक कुमार, अखंड प्रताप सिंह, शिवम कसौधन और शतमन्यु सिंह शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय चयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें