फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सराफा गैंगस्टर केस में कोतवाल की जिरह के नौ पेज गायब

Mon, 24 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड के गैंगस्टर केस में पत्रावली से पूर्व नगर कोतवाल से हुई जिरह के नौ पेज गायब होने का मामला संज्ञान में आने पर स्पेशल कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। गैंगस्टर जज राकेश यादव ने पक्षकारों से मिली जिरह की छायाप्रति की पुष्टि करने के बाद मामले में कार्यवाही व उचित दिशा-निर्देश के लिए जिला जज को पत्र भेजा है। जिला जज सुनील कुमार के अवकाश पर रहे। बचाव पक्ष की शेष बहस के लिए 27 अगस्त की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के चौक स्थित ठठेरी बाजार में सराफा व्यवसायी भरतजी सोनी के ज्वेलरी की दुकान में 28 अगस्त 2024 को डकैती पड़ी थी। तत्कालीन नगर कोतवाल धीरज कुमार ने डकैती कांड के मास्टरमाइंड विपिन सिंह समेत 12 के खिलाफ गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बहस पर सुनवाई के दौरान पत्रावली में वादी मुकदमा तत्कालीन नगर कोतवाल धीरज कुमार से आरोपी विवेक सिंह, त्रिभुवन कोरी व विनय शुक्ल की वर्ष 23 सितंबर को तत्कालीन लिपिक जलीस अहमद के जरिये लिखी गई जिरह पेज संख्या 13 से 21 (नौ पेज) पत्रावली में उपलब्ध नहीं मिली, जबकि बचाव पक्ष की तरफ से कोर्ट को छायाप्रति उपलब्ध कराई गई है।
कोर्ट ने मामला संज्ञान में आने पर नाराजगी जताई और प्राप्त हुई जिरह की छायाप्रति की पुष्टि करने के बाद मुकदमे की कार्यवाही बढ़ाने व उचित दिशा-निर्देश के लिए जिला जज को सूचना भेजने का आदेश दिया है। अदालत ने वर्तमान लिपिक को पत्रावली में उपलब्ध अभिलेखों की सूची तत्काल दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें