फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जीएसटी छापे में नौ लाख बकाया टैक्स का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सिगरेट पर सेस के टैक्स बकाये पर शुक्रवार को अयोध्या की जीएसटी टीम ने शहर के दरियापुर के पास स्थित एक सिगरेट व्यापारी के घर दोपहर में छापा मारा। करीब छह घंटे चली छापे की कार्रवाई में व्यापारी पर सेस टैक्स का नौ लाख रुपया बकाया पाया गया। व्यापारी के टैक्स अदायगी करने पर अधिकारी देर शाम वापस हो गए।
विज्ञापन

सिगरेट समेत अन्य तंबाकू उत्पादों पर लगने वाले अतिरिक्त टैक्स सेस के बकाये पर जीएसटी टीम ने उपायुक्त प्रशांत कुमार के नेतृत्व में शहर के पान दरीबा में सिगरेट व्यापारी राजेश कुमार के घर छापा मारा। करीब एक बजे से शुरू छापे की कार्रवाई शाम करीब सात बजे तक चलती रही। टीम के अधिकारियों ने व्यापारी के घर व गोदाम में जीएसटी से संबंधित दस्तावेज व बिक्री रिकॉर्ड को खंगाला। करीब छह घंटे की छानबीन में टीम को सिगरेट पर सेस का नौ लाख रुपये बकाया मिले। टीम ने व्यापारी पर करीब तीन लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया है। व्यापारी पर 12 लाख रुपये का चार्ज लगाते हुए उसे जमा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि निर्देश पर व्यापारी ने तुरंत टैक्स व अर्थदंड मिलाकर 12 लाख रुपये की अदायगी कर दी। अदायगी के बाद टीम करीब सात बजे वापस अयोध्या लौट गई। छापे से व्यापारियों में दहशत रही। टीम में वाणिज्य कर अधिकारी अनुराग पांडेय, जियालाल समेत नौ अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें