सुल्तानपुर l उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिले से निमित्त सिंह और शौर्यवीर का चयन हुआ है। मंडलीय स्तरीय ट्रायल 18 फरवरी को अयोध्या में आयोजित किया गया था, जहां दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 22 फरवरी से एक मार्च तक मेरठ में आयोजित की जाएगी। वर्तमान में दोनों खिलाड़ी फुटबॉल कोच आशुतोष गुप्ता की निगरानी में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। इनके चयन पर कोच आशुतोष गुप्ता, सुल्तानपुर फुटबॉल संघ के सचिव एमएस बेग, डॉ. प्रवीन सिंह, राजेश कनौजिया, मुनेंद्र मिश्र, तारिक वसीम, प्रवीन मिश्रा ने खुशी जताई है। (संवाद)
फुटबॉल खिलाड़ी निमित्त