फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एनएचएम संविदा कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 24 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ. आकर्ष शुक्ला और सचिव विवेक यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन समेत छह प्रमुख मांगें उठाईं।
विज्ञापन

जिले में 878 से अधिक संविदा कर्मी स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। कर्मचारियों ने समान कार्य-समान वेतन लागू होने तक वेतन बढ़ाने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, स्थानांतरण नीति का लाभ, सेवाकाल में मृत्यु पर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति और आउटसोर्सिंग कर्मियों को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित करने की मांग की। नियमित पदों की भर्ती में एनएचएम संविदा कर्मियों के लिए कम से कम 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की भी मांग की गई। संगठन ने कहा कि 24 सितंबर से 10 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो पांच से सात अक्तूबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध, आठ से 10 अक्तूबर तक धरना-प्रदर्शन और 12 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। ज्ञापन देते समय डॉ. एसके श्रीवास्तव, शैलेंद्र पांडेय, विकास श्रीवास्तव, विकास पांडेय, ममता तिवारी सहित 20 से अधिक संविदा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें