फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला पदभार

Thu, 01 Aug 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदा​धिकारी। - स्रोत ः सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा बुधवार को कर दी गई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार भी ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में बुधवार को बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नव निर्वाचित बार एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिसुंडी, सचिव रमाशंकर पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पाठक, उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, ट्रेजरार अरविंद पांडेय को निवाचित घोषित किया गया।

इनके अलावा सह सचिव प्रशासन इंद्रहास पाठक, सह सचिव पुस्तकालय रोहित पांडेय, सह सचिव खुरशीद क्लब पंकज यादव, वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य राज कुमार गौड़, दिलीप कुमार, बजरंग दुबे व कर्मेंद्र गौतम और कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य कुलदीप तिवारी, अनुरुद्ध कुमार, पवन तिवारी व सतीश उपाध्याय के भी निर्वाचित होने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिसुंडी ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित से समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप दुबे, निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद पांडेय, अरविंद सिंह राजा, अब्बास अहमद, अमित श्रीवास्तव, करुणा शंकर दुबे, सूर्य प्रकाश पांडेय व सुरेंद्र सिंह समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें