फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहर में मिला लापता किशोरी का शव

Thu, 01 Aug 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरापुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय चौकी क्षेत्र के कलिकापुर गांव के पास से मंगलवार दोपहर लापता किशोरी का शव दूसरे दिन बुधवार को जौनपुर जिले के खेतापुर गांव के पास नहर में उतराया मिला। सरपतहा थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


करौंदीकला थाना क्षेत्र के हाजीपुुर बरुआर निवासी फूलचंद्र यादव की पुत्री रागिनी (15) सूरापुर चौकी क्षेत्र के कलिकापुर गांव स्थित ननिहाल में रह रही थी। उसके नाना छंगू यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह खेत के लिए निकली थी। काफी देर खोजबीन करने के बाद उसका चप्पल नहर के पुल पर मिला था। इसी आधार पर परिजनों ने नहर में डूबने की आशंका जताई थी।

चौकी प्रभारी अभिषेक ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के खेतापुर पुल के पास नहर में एक किशोरी का शव उतराया देखा गया। उसकी शिनाख्त परिजनों ने रागिनी के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें