फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार हुआ रेलवे स्टेशन का नया फुट ओवर ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज सोमवार से शुरू हो गया। ब्रिज नहीं होने से जहां यात्री प्रति दिन जान जोखिम में डालकर रेल ट्रैक से होकर प्लेटफार्म संख्या-2 पर जा रहे थे वहीं विभाग कॉशन के सहारे ट्रेनों का संचालन कर रहा था। ब्रिज तैयार होने से यात्रियों को प्लेटफार्म संख्या दो पर आने-जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक दोहरीकरण, विद्युतीकरण की सीमा में आए रेलवे स्टेशन पर इन दिनों निर्माण कार्य प्रगति पर है। दोहरीकरण की सीमा में आने वाले प्लेटफार्म संख्या एक के पुराने भवन से उत्तर नया भवन बनाया जा रहा है।
साथ ही प्लेटफार्म संख्या-2 से दक्षिण तीन नंबर प्लेटफार्म का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने तक सभी ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म संख्या-2 से किया जा रहा है। पिछले दिनों दोहरीकरण की सीमा में बाधक पुराने फुट ओवर ब्रिज को नया ब्रिज बने बिना ध्वस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसकी वजह से यात्रियों को प्लेटफार्म संख्या-2 पर जाने के लिए रेल ट्रैक से होकर आना-जाना पड़ रहा था। यात्रियों के साथ कोई अनहोनी नहीं हो इसके लिए विभाग न सिर्फ ट्रेनों को कॉशन पर चला रहा था बल्कि यात्रियों की निगरानी भी कर रहा था।
यात्रियों और विभाग की यह परेशानी सोमवार को समाप्त हो गई। स्टेशन कर्मियों की निगरानी में सोमवार को नए फुटओवर ब्रिज की रेलिंग व सीढ़ी का काम पूरा होने के बाद संचालन के लिए खोल दिया गया। हालांकि फुट ओवर ब्रिज पर अभी छांव के प्रबंध का कार्य प्रगति पर है, लेकिन ब्रिज से यात्रियों का आवागमन शुरू होने से यात्रियों को रेल ट्रैक पार कर प्लेटफार्म तक जाने व विभाग को ट्रैक पार कर प्लेटफार्म संख्या-2 पर जाने वाले यात्रियों की निगरानी से छुटकारा मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें