फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नए डीएम कुमार हर्ष आज संभाल सकते हैं पदभार

Sat, 18 Jan 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
  नए डीएम कुमार हर्ष। - फोटो : नए डीएम कुमार हर्ष।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव व वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार हर्ष जिले के नए डीएम होंगे। शासन ने उनका तबादला जिले के लिए कर दिया है। बिहार के मूल निवासी व वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार हर्ष को 43 वीं रैंक मिली थी। उनके शनिवार को चार्ज लेने की संभावना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शासन ने जिले की मौजूदा डीएम कृत्तिका ज्योत्सना का राज्य कर विभाग में विशेष सचिव के पद पर स्थानांतरण कर दिया। उनके स्थान पर आईएएस अधिकारी कुमार हर्ष को नया जिलाधिकारी बनाया है। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना दो अक्तूबर 2023 में जिले में जिलाधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया था। 15 माह के
15 माह के कार्यकाल में रहीं कई चुनौतियां
कृत्तिका ज्योत्सना प्रदेश में पहली बार जिले की डीएम बनाई गई थीं। करीब साढ़े 15 महीने के कार्यकाल में प्रशासन के सामने कानून व्यवस्था की कोई चुनौती नहीं आई। जनसुनवाई का उन्होंने तरीका बदल दिया था। रोजाना कलेक्ट्रेट सभागार में सुनवाई करती रहीं। सामूहिक विवाह योजना में हुई गड़बड़ी का मामला पूरा प्रदेश में गूंजा था। शासन से इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई थी।
विज्ञापन

डीएम ने कमेटी गठित करके जांच करवाई थी। मामले में आरोपी पाए गए तीन कर्मचारियों को निलंबित करवाते हुए चार पर प्राथमिकी दर्ज करवा दी थी। करीब एक माह पहले घूसखोरी के आरोप में जयसिंहपुर के एक लेखपाल को विजिलेंस टीम की ओर गिरफ्तार किए जाने के बाद शासन ने एसडीएम संतोष ओझा को भी निलंबित कर दिया।
इधर, शुक्रवार शाम अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई दी। इस मौके पर सीडीओ अंकुर कौशिक, एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ल, डीडीओ अजय कुमार पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें