प्रो. राजीव उपाध्याय।
सुल्तानपुर। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में नव नियुक्त निदेशक प्रो. राजीव कुमार उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान निदेशक प्रो. केएस वर्मा ने प्रो. राजीव को कार्यभार ग्रहण कराया। प्रो. राजीव को 27 वर्ष का शैक्षणिक एवं अनुसंधान का अनुभव है।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग की तीन पुस्तकें लिख चुके राजीव उपाध्याय ने 21 से अधिक शोधपत्र भी प्रकाशित कराए हैं। इससे पहले वे मथुरा के हिंदुस्तान कॉलेज आफ साइंस एंड टेक्नॉलाजी के निदेशक रहे हैं। इसके साथ ही आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में बतौर प्रोफेसर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस मौके पर पूर्व निदेशक प्रो. बीडी गुप्ता, कुलसचिव प्रो. एके चौहान व प्रो. मोहित गुप्ता मौजूद रहे।