फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एसडीएम के सत्यापन के बाद ही बनाया जा रहा बालिगों का नया आधार कार्ड

Mon, 30 Sep 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वंचित बालिगों को आधार बनवाना किसी चुनौती से कम नहीं है। आवेदन पर एसडीएम के सत्यापन के बाद ही उनका आधार सिर्फ डाकघराें व एक जनसुविधा केंद्र में बन पा रहा है। फोटो अपडेट करने का कार्य भी सिर्फ डाकघरों में ही हो पा रहा है। बैंकों व अन्य जगहों पर सिर्फ संशोधन का काम चल रहा है। इसमें भी आए दिन मशीनों की खराबी से सेंटर बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन


जिले में डाकघर की ओर से 13 सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। शहर के बढ़ैयावीर में एक जनसुविधा केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इन सेटरों को छोड़ अन्य जगहों पर बालिगों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। उनको अपना आधार बनवाने के लिए आवेदन करने पर सत्यापन के लिए तहसीलों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। एसडीएम के सत्यापन के बाद ही डाकघर में आधार बन पा रहा है। विभिन्न बैंकों के 19 और ग्राम स्तरीय 42 जनसेवा केंद्रों पर सिर्फ मेल आईडी, पता, मोबाइल नंबर का संशोधन हो पा रहा है। फोटो अपडेट कराने में डाकघर व बैंकों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसकी वजह से लोगों के सामने नया आधार बनवाने में काफी समस्या आ रही है।


डाकघर ने बढ़ाए तीन सेंटर

अमर उजाला की ओर से आधार कार्ड बनवाने व अपडेट करने की समस्या लगातार उठाए जाने के बाद डाकघर विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। विभाग ने अपने ग्रामीण क्षेत्रों के उपडाकघरों में आधार बनवाने व संशोधन करने की व्यवस्था शुरू करा दी है। पिछले सप्ताह लंभुआ उपडाकघर को चालू कराया गया था। इसके साथ ही डाक विभाग ग्रामीण क्षेत्रों के तवक्कलपुर नगरा, अतरसुमा व कुड़वार में नया सेंटर शुरू करने जा रहा है। इसके लिए मशीन की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तीन सेंटर बढ़ने से लोगों को आसानी होगी। डाक अधीक्षक हिमांशू तिवारी ने बताया कि तीनों उपडाकघरों में जल्द सेवा शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें