फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मई से ही लौटे करीब 60 हजार प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लॉकडाउन में प्रवासियों को आगमन शुरू होने के बाद अभी तक जिले में हजारों की संख्या में परदेसी पहुंच चुके हैं। एक मई से ही अभी तक करीब 60 हजार प्रवासी जिले में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

हालांकि जिले में संक्रमित पाए गए 79 में 65 प्रवासी ही हैं लेकिन बड़ी संख्या में पहुंचने के बाद भी जिले में एक साथ समूह में प्रवासी संक्रमित नहीं पाए गए हैं। प्रशासन ग्राम पंचायत व मोहल्ला निगरानी समितियों व अन्य स्रोतों से संदिग्धों की जानकारी मिलने पर उनकी सैंपलिंग करवा रहा है।
प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक जिले में एक मई से ही करीब 60 हजार प्रवासी जिले में ट्रेन व अन्य साधनों से पहुंच चुके हैं। इसके पहले भी काफी संख्या में प्रवासी पहुंचे हैं। करीब 90 हजार लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने 56 हजार संदिग्धों को निगरानी में रखा है। निगरानी व होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ग्राम पंचायत व मोहल्ला निगरानी समितियों व अन्य स्रोतों से प्रशासन ले रहा है। बड़ी संख्या में जिले में पहुंचे प्रवासियों के बाद भी अभी तक एक साथ मास में संक्रमित परदेसी नहीं पाए गए हैं। प्रशासन संदिग्धों के स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सैंपलिंग कराने का दावा कर रहा है।
जिले में अभी तक 79 संक्रमित पाए गए हैं। प्रशासन की ओर जारी रिपोर्टों के मुताबिक इन संक्रमितों में 65 मरीज परदेसी ही हैं। इसमें सर्वाधिक संक्रमित महाराष्ट्र के 38 पाए गए हैं। इसके अलावा गुजरात के 13, दिल्ली के सात, राजस्थान से चार व हरियाणा से लौटने पर तीन पॉजिटिव मिले हैं। स्थानीय में 14 मरीज शामिल हैं।
नोडल/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी का कहना है कि संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभिन्न स्रोतों से संदिग्धों का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलने पर उनका तत्काल नमूना लिया जा रहा है। अभी तक स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें