सुल्तानपुर। संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शनिवार से शुरू होगा। पार्टी जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि 12 जुलाई को इसौली, 13 को जयसिंहपुर और 14 जुलाई को सुल्तानपुर विधानसभा में संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लंभुआ और कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन सृजन का कार्यक्रम पूर्व में कराया गया था। संवाद