सुल्तानपुर। अमेठी जिले के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह व अन्य के खिलाफ भाजपा से तत्कालीन नपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर 10 मई 2023 को हुए हमले के आरोप से जुड़े मामले में गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले का ट्रायल एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है।
अदालत ने अनुपस्थित चल रहे आरोपी विधायक राकेश प्रताप सिंह व सह आरोपी उमेश प्रताप सिंह, कुलदीप, अर्पित, रणवीर, सत्यम, प्रशांत व सिम्पल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए एसपी को तामिला की जिम्मेदारी सौंपी थी। कोर्ट में कोई भी आरोपी पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने बुधवार को इस मामले में आरोपी अनुराग व बांके बिहारी के खिलाफ जमानती वारंट व विधायक सहित आठ आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए नौ जनवरी की तारीख तय की गई है। (संवाद)