फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 15 केंद्रों पर होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Tue, 18 Jul 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
10 अगस्त तक कक्षा छह में प्रवेश के लिए होंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए परीक्षा 20 जनवरी, 2024 को होगी। इसके लिए 10 अगस्त तक आवेदन होंगे। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक में पिछले साल से ज्यादा नामांकन कराने का लक्ष्य दिया। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी की अध्यक्षता में विवेक नगर स्थित कार्यालय में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल तिलक सिंह ने प्रवेश परीक्षा के लिए होने वाले ऑनलाइन पंजीकरण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कादीपुर के पाकड़पुर में जवाहर नवोदय विद्यालय के भवन का निर्माण चल रहा है। जल्द ही बिल्डिंग हैंडओवर हो जाने की उम्मीद है। इस वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा जिले के सभी ब्लॉकों और नगर क्षेत्र को मिलाकर 15 केंद्रों पर होगी ताकि विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होने में असुविधा न हो। दीपिका चतुर्वेदी ने सभी बीईओ को ब्लॉकवार पंजीकरण बढ़ाने और लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्राथमिक विद्यालयों से कक्षा पांच के विद्यार्थियों का पंजीकरण कराएं। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह, विपुल उपाध्याय, मनोजीत रावत समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

22 को 11वीं की प्रवेश परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय का संचालन अस्थायी रूप से पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज अमिलिया सिकरा में हो रहा है। प्रधानाचार्य तिलक सिंह ने बताया कि कक्षा 11 में 40 सीटाें पर प्रवेश के लिए परीक्षा 22 जुलाई को अमिलिया सिकरा में होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए 59 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें