फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्राकृतिक खेती से लागत घटेगी, किसानों का मुनाफा बढ़ेगा

Wed, 04 Nov 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। खेती की लागत घटाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाना जरूरी है। रासायनिक उर्वरकों के अधिक प्रयोग से मिट्टी की सेहत प्रभावित हो रही है। खेत बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को बल्दीराय के बहुरावां स्थित कृषि कल्याण केंद्र में किसान गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

डॉ. पंकज सिंह, डॉ. पवन कुमार और जगजीवन ने प्राकृतिक खेती के लाभ समझाए। प्रेमनाथ तिवारी ने रबी फसलों के बीजोपचार और कीट-रोग नियंत्रण की जानकारी दी। किसानों को पशुपालन को खेती से जोड़कर अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए भी प्रेरित किया गया। दोस्तपुर में भी मंगलवार को धनऊपुर मुरैनी में कृषि गोष्ठी आयोजित की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी ने मिट्टी की जांच और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरक प्रयोग पर जोर दिया। डॉ. दिवाकर वर्मा ने प्राकृतिक खेती के लाभ बताते हुए जीवामृत और बीजामृत बनाने की विधि समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें