कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में राष्ट्रीय स्तर के खेल महोत्सव त्वरण-2016 का शुभारंभ शनिवार को डीएम एस. राजलिंगम व एसपी विनय यादव ने मशाल जलाकर व गुब्बारे उड़ा कर किया। छात्र-छात्राओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. एनके सक्सेना ने अभिवादन भाषण प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। डीएम व एसपी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ. एनकेे सक्सेना व प्रो. एके अग्रवाल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया।
त्वरण-2016 में पहला क्रिकेट मैच आरईसी अंबेडकरनगर व रामा कॉलेज कानपुर के बीच खेला गया। आरईसी अंबेडकरनगर ने रामा कॉलेज कानपुर टीम को चार विकेट से हराया। कैरम का पहला मैच केएनआईटी व आरईसी अंबेडकरनगर के बीच हुआ। पहले राउंड में केएनआईटी व दूसरे एकल मैच में आरईसी टीम विजेता रही।